नराँव पंचायत मे नल जल योजना मे धांधली को लेकर जाँच की माँग

डोरीगंज(सारण)-:
“”””””””””””
गरखा प्रखण्ड के नराँव पंचायत के वार्ड नम्बर 10 , 11 , 13 एवं 14 मे चल रहे नल जल योजना मे धांधली को लेकर पंचायत के उप मुखिया एवं वार्ड सदस्यों ने जिलाधिकारी सहित बी डी ओ , डीडीसी , मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के पास पत्र लिखकर जाँच की माँग की है ।

पत्र मे कहा गया है कि पंचायत के इन चार वार्डो मे बोरिंग हो गयी है लेकिन पाइप लाइन एवं टंकी का काम अधुरा पड़ा हुआ है । प्रत्येक वार्ड के लिए 16 लाख 58 हजार रुपए का आवंटन हुआ है लेकिन अब तक चार किस्तो मे केवल आठ लाख रुपए ही स्थानीय मुखिया द्वारा वार्ड सदस्य को उपलब्ध कराए गए है जिससे काम अधुरा पड़ा हुआ है । मुखिया एवं पंचायत सचिव द्वारा और पैसे के आवंटन को लेकर कमीशन की मांग की जा रही है जिससे काम पुरा नही हो पा  रहा है और इस योजना का लाभ पंचायत वासियों को नही मिल पा रहा है ।
पत्र मे योजना का पैसा जल्द उपलब्ध कराने एवं मामले की जाँच कर कार्यवाई करने की माँग की गयी है ।
आवेदन पर हस्ताक्षर करने वालों मे उप मुखिया अजीत कुमार सिंह , अश्विनी कुमार , कुणाल कुमार सिंह आदि शामिल है ।