स्वामी विवेकानंद जयंती पर स्कूल ने आयोजित किया क्विज प्रतियोगिता
मढौरा(सारण):प्रखंड के नरहरपुर चमारी स्थित सक्सेस मन्त्रा पब्लिक स्कूल के परिसर में स्वामी विवेकानन्द जयंती के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता युवा अंशुमान द्विवेदी थे।जिसमे मुख्य रूप से मढौरा, बनियापुर, नगरा सहित अन्य प्रखंडो के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के सैकड़ो प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। क्विज में 30 प्रश्न के लिये 35 मिनट का समय छात्र छात्राओं को दिया गया था।जिसमे वर्ग एक से पांच ,वर्ग छ से आठ एव नौ से लेकर बारहवीं के छात्रों को तीन वर्गों में बांटा गया था।प्रतियोगिता से पहले स्कूली छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तर्ज पर गीत सुनाया तो वही प्रतिभागी छात्रों ने पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया के तर्ज पर गीत गाया।उसके पश्चात प्रतियोगिता शुरू की गई।जिसमे तीनो वर्गों के पहले सेक्शन सी” के प्रथम प्रतिभागी प्रकाश गिरी को प्रथम पुरस्कार, एव अभिषेक कुमार को द्वितीय तथा अनुराग कुमार को तृतीय पुरस्कार का सम्मान मिला।वही सेक्शन बी” में प्रथम अविनाश कुमार, द्वितीय हरिबोल कुमार, तृतीय शुभम कुमार, सेशन सी” दीपक, सत्यम दानिश को पुरस्कार मिला, हर वर्ग के सैकड़ो छात्रों की प्रतिभागी परीक्षा में दर्जनों ऑडियंस ने भी कुछ सवालों के जबाब देकर पुरस्कार पाएं।आयोजनकर्ता बिभूति कुमार सिंह सहित छात्रों के अभिभावक मौजूद थे।