
मांझी(सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी वरीय शिक्षक व लेखक राम पारस सिंह 93 वर्ष का पटना में इलाज के क्रम में निधन हो गया। फेंफड़े में संक्रमण के बाद पटना के रुबन हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। इसी बीच कल देर शाम सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। स्व सिंह डीएवी हाई स्कूल के संस्थापक प्रधानाध्यापक होने के साथ साथ उनकी लिखी सरल रसायन शास्त्र नामक पुस्तक वर्षों तक हाई स्कूल के पाठ्यक्रम में शामिल रही थी। वे बहुत बड़े पर्यावरण प्रेमी थे। अपने जीवनकाल में उन्होंने हजारों पेड़ लगाए तथा उन्हें संरक्षित किया। बुधवार को मांझी श्मसान घाट पर उनका दाह संस्कार सम्पन्न हुआ। मुखाग्नि उनके पुत्र शैलेन्द्र कुमार सिंह ने दी। शव यात्रा में मांझी विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी व बरिष्ठ जदयू नेता केशव सिंह मुन्ना सिंह मुखिया जितेंद्र सिंह अशोक सिंह पूर्व मुखिया जयप्रकाश सिंह भाजपा नेता जय किशोर सिंह तथा कृष्णा सिंह पहलवान सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।




Recent Comments