सारण :जलालपुर में पूर्व के विवाद को लेकर चली गोली, बाल-बाल बचा युवक 
#न्यूज़ इनपुट -अमित कुमार 
जलालपुर :
पूर्व में मनरेगा कार्य के  दौरान रंगदारी नही दिये जाने  के विवाद को लेकर शुक्रवार को असमाजिक तत्वो द्वारा प्रखण्ड के किशुन पुर पंचायत के मानपुर गांव में एक 35 वर्षीय युवक से मारपीट कर  25 हजार रुपय छीनने तथा  विरोध  जताने गोली  चलाने का मामला प्रकाश में आया है.हलाकि इस घटना में पीड़ित युवक हरिशंकर प्रसाद  बाल -बाल बच गया. उधर गोली की आवाज सुन कर लोगो को आता देख अपराधी भाग निकले .इस सम्बन्ध में पीड़ित ने स्थानीय थाने में दो लोगो को नाम जद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है .दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने कहा है कि मानपुर गांव निवासी धर्मनाथ राय का पुत्र बाबू धन राय तथा रंजीत राय बाइक से मेरे घर के समीप पॉल्ट्री फॉर्म पर  एकाएक बाइक रोकते  हुए  मेरे साथ गली गलौज करने लगे इतने  मे मैं कुछ समझ पाता की अचानक दो की संख्या में आये दोनों लोगो ने मुझे पकड़ लिया और  मेरे पास रखे मुर्गी  के दाने  के खरोदारी के  25 हजार रुपय छीन लिये जैसे ही  मैने विरोध किया तब तक रंजीत राय ने अपने पास रखे देशी पिस्तौल से जान से मारने की नीयत से  गोली चला दी . हलाकि निशाना चूक जाने के कारण गोली मेरे से छू कर निकल गयी .उधर गोली की आवाज सुन आस पास के लोग इक्कठा होने लगे लोगों को आता देख बाइक सवार गाली देते हुए भाग निकले । वही घटना की सूचना पाकर  मौके पर पहुचे थानाध्यक्ष हृदया नन्द सिंह घटना के सम्बन्ध में कुछ भी कहने से बचते रहे . समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नही हो सकी थी ।
क्या है मामला : बिगत छह माह पहले गांव के ही एक पोखड़े में स्थानीय मुखिया द्वारा काम कराया जा रहा था .जिसको लेकर विवाद उतपन्न हो गया .इस दौरान दोनों पक्षो के बीच मारपीट हुई .जिसको लेकर शुक्रवार को घटना घटी ।