

मांझी। मांझी प्रखंड मुख्यालय पर बिहार विधान परिषद का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। कुल 189 मतदाताओं में से 151 शिक्षकों ने मतदान में हिस्सा लिया। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पुलिस एवं अर्धसैनिक बल के जवान तैनात रहे। मतदान नियत समय पर शुरू हो गया। पहले तो मतदान छिटपुट चलता रहा लेकिन दोपहर बाद मतदाताओं की कतार लग गयी। अर्धसैनिक बल के जवान गश्त लगाते रहे। स्थानीय शिक्षक नेता अपने-अपने चहेते उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित कराने के लिए मतदाताओं को अपने स्तर से प्रेरित करते रहे। चुनाव ड्यूटी में शामिल कर्मी सैनिटाइजर मास्क आदि का उपयोग कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने हेतु सजग दिखे।




Recent Comments