सिवान :टाउन हाल में सिमटा मिनी भारत, सतरंगी छटा बिखरी
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 

 सिवान: 
शहर के टाउन हाल में शनिवार को मिनी भारत के दर्शन हुए। अवसर था पहली बार आयोजित हो रहे तीन दिवसीय डॉ राजेंद्र प्रसाद अखिल भारतीय नृत्य एवं नाट्य महोत्सव का। इसमें असम, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, झारखंड सहित कई राज्यों के कलाकार शिरकत कर रहे हैं। इसका  उद्घाटन जदयू के कोषाध्यक्ष सह विधान पार्षद रणवीर नंदन, महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, 
जदयू नेता अजय सिंह, मंसूर आलम द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अल्पसंख्यक विकास समिति और कला निकेतन के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव के प्रथम सत्र में जिले के पंजीकृत प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। निर्णायक मंडली में 
मुगलसराय के विश्वकर्मा शर्मा, बरेली के विनय श्रीवास्तव एवं स्थानीय अजय कुमार सिन्हा हैं। मंच का संचालन अभिनेता शाहिद शम्स ने किया। कार्यक्रम में नृत्योदय द परफार्मिंग आर्ट्स के कलाकारों द्वारा मुख्य अतिथि के स्वागत में एक नृत्य की प्रस्तुति की गई, जिससे लोग मंत्रमुग्ध हो गए। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष मुर्तुजा अली कैसर, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, सत्येंद्र भारती, निकेश चंद तिवारी, भाजपा के अभिमन्यु सिंह, कला निकेतन के अध्यक्ष डॉ. संतोष श्रीवास्तव, निदेशक विजय श्रीवास्तव, सचिव विजय शंकर पांडेय, संगठन सचिव इंतजार हुसैन, उपाध्यक्ष पूनम गिरि, अनिल श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, सुरेश प्रसाद, ऋषि राज, धनंजय यति, जितेंद्र यादव, निरंजन कुमार, चंदन कुमार, अभिषेक कुमार, निशा प्रभाकर एवं सैकड़ों दर्शक मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन सोमवार को होगा।