सारण :चैनपुर नदी पुल के रेलिंग में टक्करा कर एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त
#हरि किशोर सिंह

मशरक (सारण)
एस एच 90 पर मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर नदी पुल के रेलिंग में टक्करा कर एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे बाईक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर स्थिति में मशरक सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया। घायल युवक जनता बाजार थाना क्षेत्र के सेंदुआर गांव के 17 वर्षीय अभिषेक कुमार और 18 वर्षीय दिलीप कुमार बताए जा रहे हैं। दोनों युवक चैनपुर गांव स्थित बिजय आईटीआई से परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। बताते चले कि दोनों लड़को मे अभिषेक की स्थिति नाजुक देखकर डाक्टरों ने उसके परिवार वाले को सूचना कर पटना पीएमसीएच रेफर की भी जानकारी दी गई ।




Recent Comments