सीवान में शौचालय की टंकी की सफाई कर रहे तीन मजदूर जहरीली गैस से अचेत ,दो की मौत 
✍कुमार विपेंद्र
सीवान : पचरुखी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में आज सुबह तीन मजदूर शौचालय की टंकी की सफाई करने के लिए घुसे।टंकी के अन्दर प्रवेश करते ही जहरीली गैस लगने से तीनों मजदूर बेहोश हो गए।आनन फानन में स्थानीय लोग तीनों मजदूरों को पचरुखी पीएचसी लाए।परंतु पचरुखी पीएचसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं थी। यहां पर ऑक्सीजन तक उपलब्ध नहीं था।फलतः लोग आक्रोशित हो गए और हॉस्पिटल में मौजूद स्टाफ के साथ मारपीट भी किये।लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर देख आनन फानन में एक डॉक्टर पहुँचे ,बेहोश मजदूरों में दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।इसके बाद परिजनों का भरोसा पीएचसी के डॉक्टरों से उठ गया।फिर क्या था जिन्दा बचे एक मजदूर को पचरुखी पीएचसी से महज सौ गज की दुरी पर एक झोला-छाप डॉक्टर से इलाज कराया गया।