तेजस्वी यादव के आगमन को लेकर तैयारी बैठक आयोजित
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) Brajesh Bharti
राजद नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के अगामी 20 फरवरी को सिमरी बख्तियारपुर आगमन की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत सिमरी बख्तियारपुर स्थित उच्च विद्यालय के कला मंच पर राजद कार्यक्रताओं की एक बैठक आयोजित की गई।

प्रखंड अध्यक्ष हैलाल असरफ की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिह,जिलाध्यक्ष जफर आलम सहित बड़ी संख्या में कार्यक्रता सिरकत किये।
बैठक को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि लालू यादव के संदेश को जन – जन तक पहुंचाना है और भाजपा को देश से भगाने के लिए राजद के संघर्ष अभियान को ताकत देना है।उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार हरेक मोर्चे पर विफल है।इसलिए उन विफलताओं को छुपाने के लिए मानवश्रृंखला लगाते है। कुर्सी कुमार ने राज्य की जनता के जनादेश के साथ अपमान किया है।
जिलाध्यक्ष जफर आलम ने कहा कि राजद हमेशा से समाज के दबे कुचले की आवाज उठाता रहा है और आगे भी उठाता रहेगा। तेजस्वी का सिमरी बख्तियारपुर दौरा ऐतिहासिक होगा।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश के पूर्व महासचिव रणजीत यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव के सिमरी बख्तियारपुर आगमन को ऐतिहासक बनाने के लिए कार्यकर्ता जुट जाये।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में हैलाल असरफ ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि राजद के कार्यकर्ताओ को अनुमण्डल के तीनों प्रखंड के हरेक पंचायतो में टोली बना कर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के द्वारा जेल से लिखे पत्र को जन – जन तक पहुंचाना है।
इससे पूर्व राजद नेता अभय कुमार की मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुये दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजली दी गई।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव, सलखुआ मुखिया मिथिलेश विजय, रतिलाल यादव, अमरेंद्र यादव, नईम उद्दीन, नाथबिहारी यादव, रणबीर यादव, शिवशंकर साह, नूर आलम, दीपनारायण, रफी उजमा, तारकेश्वर यादव सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments