✍ अंबेडकर चौक गोपालगंज के पास रंगोली ट्रेवल से थावे आरपीएफ एव रेलवे सीआईबी ने की कारवाई।

थावे/गोपालगंज:- पूर्वोत्तर रेलवे के थावे आरपीएफ एव रेलवे सीआईबी छपरा के द्वारा बुधवार को अम्बेडकर चौक गोपलगंज महावीर एक्सरे के पास प्रथम फ्लोर पर रंगोली ट्रेवल्स में छापेमारी कर फर्जीआईडी पर तत्काल एव सामान्य टिकट बनाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।बताया जाता है की रेलवे के सीआईबी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह तथा उप निरीक्षक जय सिंह यादव छपरा और आरपीएफ इंस्पेक्टर थावे विभाकर सिंह को गुप्त सूचना मिली कि रेलवे के अवैध आईडी पर तत्काल टिकट और सामान्य टिकट निकाली जा रही है।जिसको लेकर आई आर सीटीसी से सीआईबी द्वारा इनकी पूरी रिपोर्ट मांगी गई।उसी रिपोर्ट पर फर्जी वाड़ा का खुलासा हुआ।जिसको लेकर सीआईबी और आरपीएफ टीम द्वारा नगर थाना क्षेत्र के अम्बेडकर चौक गोपालगंज महावीर एक्सरे के पास रंगोली ट्रेवेल्स दूकान में बुधवार को छापेमारी की गईं।छापेमारी के दौरान फर्जी वाड़ा में सलिप्त नगर थाना के स्टेशन रोड आर्य नगर , गोपालगंज निवासी दूकानदार अनिल कुमार और दूकान में कार्यरत कर्मी जादोपुर थाना के भुआली टोला गांव के अनीष कुमार सिंह को मौके पर ही पुलिस गिरफ्तार कर लिया ।दूकान में तलाशी के दौरान लेपटॉप दो,प्रिंटर एक,मोबाइल फोन दो , की बोर्ड एक सहित 11 हजार 1 सौ 60 रुपए बरामद हुआ। आरपीएफ इंस्पेक्टर विभाकर सिंह ने बताया कि 2014 से अभीतक रेलवे के फर्जी आईडी से लगभग पांच वर्षों में 7 हजार 691 रेलवे का तत्काल एव सामान्य फर्जी टिकट बेचकर एक करोड़ चौदह लाख 9 हजार 90 रुपए रेलवे का क्षति पहुंचाई है।उन्होंने बताया कि 25 प्रतिबंधित फर्जी आईडी से ये अबैध रूप से तत्काल टिकट निकाल कर बेच रहा था। अभीतक इनलोगो के पास से लंबी दूरी की ट्रेनों का 22 तत्काल टिकट बरामद हुआ।जिसपर अभी यात्रा करना बाकी है ।जिसका कीमत लगभग 40 हजार रुपये है।ये सभी फर्जी तरीके से निकाले गए टिकट ब्लॉक कर दिया गया है। जबकि पिछले माह में 56 तत्काल टिकट पर यात्रा किया जा चुका है।जिसका कीमत लगभग 50 हजार रुपया है।उन्होंने बताया कि अगस्त माह में सीवान में श्रीवास्तव टिकट ट्रेबल में छापेमारी के दौरान इनलोगों का नाम का खुलासा हुआ।साथ ही उन्होंने बताया कि रेलवे का सॉप्टवेयर हेंग कर मात्र तीस सेंकेड में तत्काल टिकट निकाल लेते थे। उन्होंने ने बताया की रेड मिर्ची सॉफ्टवेयर के माध्यम से ये तत्काल टिकट निकालने का कार्य करते थे।गिरफ्तार गिरोह के दोनों सदस्यों से पूछताछ के दौरान और भी नामों की खुलासा हुआ है।जो जल्द ही सीआईबी और आरपीएफ टीम द्वारा छापेमारी की जाएगी। गिरफ्तार युवकों को गुरुवार को सोनपुर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। विदित हो कि दो सितंबर को आरपीएफ और सीआईबी की टीम द्वारा थावे थाना क्षेत्र के पैठानपट्टी बाजार में फलख इंटरप्राइजेज दुकान में छापेमारी कर फर्जी आईडी पर तत्काल टिकट बनाने वाले दो सदस्यों को गिरफ्तार कर सोनपुर न्यायिक हिरासत भेजा गया था।छापेमारी के दौरान आरपीएफ ए एसआई एडवर्ड सुरीन,जाबेद अख्तर, जयराम यादव,विनोद कुमार व सुधीर कुमार राय सहित आरपीएफ और सीआई बी की टीम शामिल था।




Recent Comments