मांझी। अनियमित विद्युत आपूर्ति से नाराज लोगों ने रविवार को मांझी विद्युत उपकेन्द्र के कार्यालय में पहुँच कर अपनी नाराजगी प्रकट की। शिकायत करने पहुंचे उपभोक्ताओं का कहना था कि मांझी में महज आठ से दस घण्टे ही बिजली उपलब्ध हो रही है। कटौती के साथ आपूर्ति भी अनियमित तरीके से की जा रही है। नाराज लोगों का कहना था कि विद्युत कटौती की शिकायत सुनने वाला कोई नही है। मांझी के लोगों का फोन जिले के पदाधिकारी रिसीव तक नही करते। और लोग अंधेरे में रात गुजारने के साथ साथ भीषण गर्मी में परेशान हो रहे हैं। शिकायत करने वालों में जदयू महासचिव सुनील सिंह अरविंद सिंह तथा भाजपा नेता धर्मेन्द्र सिंह समाज बदरे मुनीर खान और मनीष सिंह तथा गायक दिवाकर सिंह आदि शामिल थे।