सारण : शक्ति केन्द्र से लेकर बुथ स्तर तक संगठन की मजबूती पर विधानसभा स्तरीय संगठन बैठक में दिया गया बल
अमनौर /सारण

स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रुडी के अमनौर आवास परिसर स्थित सभागार में भाजपा विधान सभा स्तरीय संगठन बैठक का आयोजित हुई. शुक्रवार को आयोजित बैठक में अमनौर ,परसा व मढौरा विधान सभा क्षेत्र के दर्जनो की संख्या में पार्टी के मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,महामंत्री, शक्ति केन्द्र प्रभारीयों ने भाग लिया. बैठक में मुख्य रूप से शामिल प्रदेश संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी ने पार्टी संगठन पदाधिकारियों व सक्रिय कार्यकर्ताओं के बीच संगठन की मजबूती पर प्रकाश डाला, वहीं केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया गया. साथ ही शक्ति केन्द्र, बुथ कमिटी को और बेहतर व मजबूत बनाने पर जोर दिया गया. बैठक के पूर्व पदाधिकारियों ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. उक्त मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक जनक सिंह, ज्ञानचंद मांझी, जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद, अशोक सिंह, प्रदेश मंत्री रुप नारायण मेहता, सारण प्रमंडल संगठन प्रभारी रमेश प्रसाद श्रीवास्तव, सारण जिला प्रभारी विन्देश्वर सहनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह, बलिराम तिवारी, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह,कामेश्वर ओझा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन के विस्तार पर चर्चा की.




Recent Comments