सारण :मढ़ौरा बिजली कार्यालय परिसर से बाइक चोरी
मढौरा (सारण)
स्थानीय बिजली कार्यालय परिसर से चोरों ने कार्यालय कर्मी की एक स्पेलेन्डर चोरी कर ली । बताया जाता है की मढौरा विधुत कार्यालय कर्मी स्थानीय थाना के शिल्हौरी निवासी आलोक कुमार अपनी बाइक परिसर में खड़ी कर कार्यालय का काम निपटा रहे थे की बाइक चोर बाइक लेकर फरार हो गये । कार्यालय कर्मी आलोक कुमार ने पुलिस को आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया । आवेदन में बताया की वे अपने सम्बंधी अवतार नगर निवासी चंचल कुमार की बाइक लेकर कार्यालय आये थे । परिसर में बाइक खड़ी कर कार्यालय का कार्य कर रहे थे की उसी अवधि में चोरों ने बाइक चुरा ली ।