सारण :अवतार नगर मे दसवीं के छात्रा का अपहरण
#*******************************#
दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट
—–
डोरीगंज-:
“””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के बडा़ गोपाल से एक छात्रा के अपहरण का मामला प्रकाश मे आया है ।
इस संबंध मे बड़ागोपाल निवासी छात्रा के पिता ने अवतारनगर थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी है ।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार छात्रा दसवी वर्ग मे पढ़ती है ,जो कोचिंग करने महुआनी गयी हुई थी कि रास्ते से ही गाँव के ही बहादुर राय एवं मुफ्फसील थाना क्षेत्र के तेनुआ गाँव निवासी पप्पु कुमार सहित तीन ने छात्रा को बोलेरो पर बैठा कर अपहरण कर लिया ।
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और मामले की छानबीन की जा रही है ।




Recent Comments