चन्द्रिका यादव हम सभी के मार्गदर्शक व अभिभावक थें: सांसद

*✍ श्रीनारद संवाद सेवा*
👉समाजसेवी के निधन पर श्रीनारद संवाद सेवा व दैनिक खोज खबर परिवार  ने दी श्रद्धांजलि 
🔸सीवान: जिले दक्षिणांचल क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी चन्द्रिका यादव के असामयिक निधन पर पुरे क्षेत्र में शोक की लहर है. गौरतलब हो कि रघुनाथपुर निवासी समाजसेवी चन्द्रिका यादव पिछले कई दिनों से बीमार चल रहें थें ।उनके निधन पर सीवान के सांसद ओमप्रकाश यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय यादव हम सभी के मार्गदर्शक व अभिभावक थें. इनके निधन से हमने अपना एक अभिभावक खो दिया है . वही 
 भाजपा नेता  व स्थानीय जिला पार्षद राजबली मांझी  ने कहा कि रघुनाथपुर क्षेत्र ने अपने सबसे अनुभवी मार्गदर्शक खोया है. 
 शिक्षक मोहन प्रसाद विद्यार्थी ने कहा कि हमने केवल एक अनुभवी समाजसेवी ही नहीं खोया है बल्कि मैने तो अपना बचपन का एक मित्र खो दिया है. अपनी श्रद्धांजलि देते हुए क्षेत्र के प्रसिद्ध चिकित्सक  डाक्टर बी. एन. यादव ने कहा कि चन्द्रिका जी का निधन पुरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है. स्वर्गीय चन्द्रिका यादव को  लक्ष्मीकांत प्रसाद, सत्येन्द्र पाण्डेय, संतोष नंद,  सुरेश प्रसाद,  विनोद सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने अपनी  श्रद्धांजलि दी. वहीं समाजसेवी के निधन पर हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल दैनिक खोज खबर के प्रधान संपादक व श्रीनारद संवाद सेवा के निदेशक नवीन सिंह परमार ने कहा कि काल ने असमय ही हम से हमारा एक योग्य व अनुभवी मार्गदर्शक,  अभिभावक छीन लिया है. श्री सिंह ने स्वर्गीय चन्द्रिका यादव को दैनिक खोज खबर परिवार व श्रीनारद संवाद सेवा की ओर श्रद्धांजलि दी.