विधायक ने सीएम के समक्ष रखी समस्याएं
#रिपोर्ट / सुमित भगत ( सन्नी )

हिसुआ (नवादा)
हिसुआ : स्थानीय विधायक अनिल ¨सह ने बुधवार को गया में मुख्यमंत्री द्वारा किए गए विकास कायो…
स्थानीय विधायक अनिल ¨सह ने बुधवार को गया में मुख्यमंत्री द्वारा किए गए विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान क्षेत्र के साथ ही जिले की विभिन्न समस्याओं को रखा। विधायक ने सीएम से जनहित में समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। विधायक ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में हर जिले में इंजीनिय¨रग कालेज की घोषणा के अनुरूप नवादा में भी इजीनिय¨रग कालेज की स्थापना जल्द हो। जिसपर सीएम ने जमीन का रिपोर्ट देने को कहा। डीएम ने जल्द जमीन उपलब्ध कराने की बात कही है। इसके अलावा जिले के किसी भी कालेज में पीजी की पढ़ाई नहीं होने, दोना पंचायत में इंटर विद्यालय नहीं होने की ओर ध्यान आकृष्ठ कराया गया। जिसपर बैठक में मौजूद शिक्षा मंत्री ने कहा कि जल्द ही पीजी की पढ़ाई की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके अलावा मंझवे-दर्शन व बरेव-गो¨वदपुर पथ का चौड़ीकरण पर काम जल्द शुरू कराने को आवश्यक बताया। गर्मी शुरू होने के पूर्व भूमिगत जलस्तर में गिरावट से पेयजल संकट पर विभाग कोई संज्ञान नहीं लेने और पदाधिकारियों द्वारा इस मद में राशि उपलब्ध नहीं होने की बात कही। जिसपर विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। नालंदा की तर्ज पर नवादा जिले में भी लघु ¨सचाई विभाग से आहर-पईन का जिर्णोद्धार कराने की जरूरत बताई। ताकि किसानों को पटवन का लाभ तो मिले ही वाटर लेवल भी मेंटेन हो सके। राजमार्ग 82 के फोर लेन निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि का सही मुआवजा किसानों को नहीं मिलने से उपजे असंतोष को तत्काल दूर करने की मांग भी की। कहा कि प्रधान सचिव ने डीएम की अध्यक्षता में छ: सदस्यीय कमेटी बनाई है जिसे जमीन का वर्तमान मूल्य तय कर रिपोर्ट देना है, लेकिन प्रगति शून्य है। ऐसे में किसान कभी भी सड़क पर उतर सकते हैं, तब काम बाधित हो सकता है। अवनैया के पास सकरी नदी का पानी बांधकर उसका सही इस्तेमाल कराने की जरूरत बताई। सदर अस्पताल नवादा में व्याप्त कुव्यवस्था की ओर ध्यान आकृष्ठ कराते हुए कहा कि वहां अब भी मरीजों को जमीन पर सुलाना पड़ता है। अनुमंडलीय अस्पताल से उपर की सुविधा वहां अबतक नहीं है। दो सौ बेड का अस्पताल की जरूरत है। नए अस्पताल के लिए जमीन चिन्हित है कर लिया गया है उसपर काम शुरू नहीं हो रहा है। विधायक ने कहा कि जनहित के इन कार्यों से संबंधित लिखित रूप से भी मुख्यमंत्री को दिया गया है।




Recent Comments