नव मनोनीत युवा जदयू जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत

छपरा : स्थानीय सर्किट हाउस में नव मनोनीत युवा जदयू के जिलाध्यक्ष डॉ विशाल सिह राठौर सर्किट का पार्टी के जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू समेत अन्य कार्यकर्तओं ने स्वागत किया। सभी ने प्रदेश संगठन के द्वारा पार्टी हित मे ऊर्जावान कार्यकर्ता डॉ राठौर के मनोनयन पर संतोष जताया और कहा कि नव युवा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी जमीन स्तर पर और मजबूत होगी।

इस मौके पर उपस्थित जदयू नेता विजेंद्र सिह छपरा विधानसभा प्रभारी अंजनी कुमार, प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार जी,प्रखंड अध्यक्ष सुहाग जी गरखा, सुनील शर्मा, पवन कुमार श्रीवास्तव ,राजन कुo सिंह,इत्याद लोगो के प्रति डॉ राठौर ने आभार प्रकट किया और कहा कि जिस विश्वास के साथ पार्टी आलाकमान ने मुझे जिम्मेवारी दी है उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी से करूँगा और सरकार की जो योजनाएं है जमीनी स्तर पर कितना है उसका भी मोनिरीटिंग युवा जदयू करेंगी। वहीं युवा जदयू की पूर्व की कमिटी भंग करने की घोषणा के साथ ही नई कमिटी के गठन के लिये भी तैयारी शुरू कर दिया गया।




Recent Comments