मशरक (सारण)। मशरक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खुदरा शराब बेचने के ठिकाने पर छापेमारी करतें हुए 5 लीटर देशी शराब बरामद किया वही शराब धंधेबाज घने जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली कि पूरब टोला गांव में घोघाड़ी नदी के किनारे सामदेव सिंह के आम के गाछी में अवैध शराब बिक्री की जा रही है और भीड़ लगी हुई है मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपर थानाध्यक्ष वाल्मिकी प्रसाद यादव के साथ पुलिस बल को लेकर छापेमारी की गई तो शराब धंधेबाज पूरब टोला गांव निवासी काशी सिंह पिता स्व शम्भू नाथ सिंह उर्फ सामदेव सिंह घने जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया वही शराब बिक्री केंद्र से 5 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर फरार शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।