
भेल्दी (सारण) : अमनौर प्रखंड क्षेत्र के मदारपुर पंचायत के बांसडीगांव के मध्य विद्यालय के प्रांगण में अमनौर के विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने हाई स्कूल भवन का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया। चोकर बाबा ने कहा कि हर पंचायत में हाई स्कूल खोले जाएंगे अब बच्चों को शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। अमनौर के विवो विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा मध्य विद्यालय के प्रचार राहुल सिंह सिंह ने शत्रुघ्न तिवारी चोकर बाबा और अमनौर के वीडियो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मदारपुर के पूर्व मुखिया बाबा शंभू नाथ त्रिवेदी राजेश उपाध्याय सरपंच रामनरेश तिवारी मुखिया उमेश सिंह अखिलेश प्रसाद सिंह राज किशोर सिंह बिंदा प्रसाद काफी संख्या में ग्रामीण थे।




Recent Comments