सारण के अक्षय कुमार सिंह इण्डियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के डायरेक्टर बने

डोरीगंज(सारण):
“”””””””””
सदर प्रखण्ड के मेहरौली गाँव निवासी अक्षय कुमार सिंह को इण्डियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड, पाइपलाइन के डायरेक्टर पद पर नियुक्ति किए गए है ।
पब्लिक इन्टरप्राइज सलेक्शन बोर्ड के द्वारा अक्षय कुमार सिंह का इस पद के लिए तीन माह पुर्व चयन किया गया था जिसके बाद 14 अगस्त को उन्होंने इस पद पर पदभार ग्रहण कर लिया ।
मेहरौली निवासी स्व सभापति सिंह एवं दीपझरी कुँअर के पुत्र अक्षय कुमार सिंह की प्राथमिक शिक्षा तुजारपुर नगरा अपने मामा विश्वनाथ सिंह के यहाँ हुई उसके बाद उन्होंने सदर प्रखण्ड के काजीपुर उच्च विधालय से मैट्रिक की परीक्षा पास कर राजेन्द्र कॉलेज छपरा से इन्टर एवं मुजफ्फरपुर से बी आई आई टी की ।
उनका पहला कैम्पस सलेक्शन इसरों मे हुआ उसके बाद ओ एन जी सी मे ,वर्तमान मे वे गेल इण्डिया कम्पनी मे ई डी के पद पर कार्यरत थे ।
32 वर्षो का अनुभव एवम कड़ी मेहनत लगन का परिणाम है की उनकी इण्डियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ,पाइपलाइन मे डायरेक्टर के पद पर नियुक्ति हुई है ।
उनकी नियुक्ति होने पर पुरे इलाके मे खुशी की लहर है वही उनकी नियुक्ति पर सुधीर कुमार सिंह , अरुण ब्याहुत , जयराम सिंह , डॉ अर्जुन सिंह , भोला राय ने हर्ष व्यक्त किया है ।
#न्यूज़ स्रोत : दिग्विजय सिंह बब्लू /डोरीगंज (सारण) :