पैक्स गोदाम शोभा की वस्तु एवं खंडहर
#परवेज अख्तर/सिवान,
लकड़ी नबीगंज (सिवान) :
प्रखंड के पड़ौली पंचायत के नरहरपुर गांव में वर्ष 2013 में पांच लाख की लागत राशि से बना पैक्स गोदाम शोभा की वस्तु एवं खंडहर में तब्दील होने के कगार पर पहुंच गया है। इससे नाराज किसानों का एवं खंडहर में तब्दील होने पर नाराज किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और वे पैक्स गोदाम के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन एवं हंगामा पैक्स अध्यक्ष परौली पंचायत के मंसूर आलम एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजन कुमार के सौतेला 15 एवं कागजी खानापूरी करने के विरोध में जमकर हंगामा किया आक्रोशित किसानों का कहना था कि वर्ष 2013 में 500000 की लागत राशि से बना नरहरपुर गांव में 5 गोदाम का आज तक उद्घाटन नहीं हुआ और वह खंडहर में तब्दील हो गया है और नरहरपुर राजस्व गांव बरौली गांव के लोगों को पैक्स अध्यक्ष मंसूर आलम के मनमानी के कारण लोगों को खाद बीज एवं क्रय विक्रय रवि धानका करने हेतु नबीगंज सीमा स्थिति जाना आना पड़ता है जिससे काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। लोग कह रहे थे कि अगर हमारी मांगे एक सप्ताह के अंदर यानी इस माह तक पूरी नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल के साथ साथ सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। मौके पर पहुंचे भाजपा के पूर्व महामंत्री बृजेंद्र सिंह उर्फ पप्पू सिंह, भाजपा महामंत्री शंभूनाथ सिंह, जदयू अध्यक्ष मनोज पटेल और पुलिस निरीक्षक वीर बहादुर सिंह के समझाने-बुझाने एवं उत्पन्न समस्या के निवारण के आश्वासन पर 2 घंटे बाद लोग शांत हुए।




Recent Comments