डोरीगंज-:
“”””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के भरहापुर गाँव मे एक शादी समारोह से एक बाइक चोरी का मामला सामने आया है जिसमे सी सी टीवी कैमरे मे कैद चार चोरो की पहचान पुलिस ने की है जिसमे से एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भरहापुर गाँव मे रामबाबु सिंह की चचेरी भतिजी की शादी थी जिसमे अकीलपुर दियरा से बारात आयी हुई थी जहाँ से रामबाबु सिंह की बाइक चोरी हो गयी ।
जिसके बाद सुचना पर पहुँची पुलिस ने दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरे से पड़ताल की तो पता चला की चार बाराती ही बाइक चोर निकले जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए बाराती मे शामिल चोर सुरज कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया जबकी तीन अन्य सहयोगी शुभम कुमार , सुशांत कुमार एवं बिकु कुमार सभी अकीलपुर के है फरार हो गए ।
बाइक को अकीलपुर पुलिस ने अकीलपुर से ही बरामद कर लिया है ।
वही डोरीगंज के दियरा इलाके रायपुर बिंदगावा के सुजान राय के दरवाजे से एक बाइक चोरी हो गयी ।
सुजान राय अपने दरवाजे पर बाइक लगाकर रात मे घर मे सो गए थे जहाँ से चोरों द्वारा बाइक चोरी कर ली गयी।
यह जानकारी थानाध्यक्ष संजय प्रसाद ने दी ।




Recent Comments