पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को लोगों ने दी श्रद्धाजंलि, परसागढ़ में लोगों ने आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
दैनिक खोज खबर, एकमा
भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर एकमा प्रखंड के परसागढ़ बाजार में एक सभा का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व एकमा भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष पशुपति नाथ शर्मा ने किया।

शोक सभा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की।
इस असवर पर परसागढ़ उत्तरी के मुखिया मुन्ना प्रसाद रस्तोगी, राजा रस्तोगी, भिखारी चौहान, पीयूष कुमार, पंकज रस्तोगी, रंजीत सिंह, गुड्डू कुमार, कृष्णा कुमार सिंह, दिलीप सोनी, बीरेंद्र साह, मुकेश कुमार, नीतीश पटेल, सन्नी ब्याहुत, अरुण रस्तोगी, मंटू साह, मुटुल कुमार सहित दर्जनों परसागढ़ निवासी मौजूद थे।