सारण :केला लदी पिकअप खाई मे पलटी , चालक जख्मी
#********************************#
डोरीगंज -:
छपरा पटना मुख्यमार्ग स्थित विष्णुपुरा गाँव के समीप केला लदी एक पिकअप वैन खाई मे पलट गई जिस घटना मे चालक स्टेयरिंग मे बुरी तरह फँस चूका था जिसे पास के एक दूकानदार की तत्परता से बाहर निकाल सुरक्षित बचा लिया गया घटना शुक्रवार की अहले सुबह साढे तीन बजे की बताई जाती है।
चालक हाजीपुर निवासी इन्द्रजीत महतो ने बता़या कि   हाजीपुर मंडी से कच्चा केला लोड कर छपरा मंडी के लिए रात्रि १ बजे वह चला था उसने बता़या कि सुबह साढे तीन बजे के करीब ज्योहि वह विष्णुपुरा गाँव के समीप पहुँचा कि अचानक उसकी गाड़ी का स्टेयरिंग फेल कर गया गाड़ी के रोकना चाहा किन्तु उसकी हर कोशिश नाकाम रहा और गाड़ी एकाएक खाई मे जाकर गिरी जिस के दौरान वह गाड़ी के केबिन मे बुरी तरह फँस चूका था जिसे सड़क किनारे दूकान के बाहर सो रहा स्थानीय दूकानदार युवक चंदन कुमार ने बाहर निकाल चालक की जान बताई जिस के बाद उसकी प्राथमिक उपचार करा स्थानीय लोगो के दूारा इसकी सूचना गाड़ी के मालिक को दी गई स्थानीय लोगो ने बता़या कि जिस समय यह घटना घटी उस वक्त पुलिस के जवान भी गश्ति मे निकले थे तुरंत मौके पर पहुँचे तब तक चालक के बाहर निकाला जा चूका था चालक ने बता़या कि उसे दाहिने पैर व बाएँ बाजू मे चोटे आई  है।