गौनाहा:– विद्यालय खुला कहीं गुरुजी तो कहीं बच्चे नहीं आए विद्यालय
 दैनिक खोज खबर रामायण कुमार गौनाहा की रिपोर्ट :- 
 पश्चिमी चंपारण गौनाहा प्रखंड के सरकारी विद्यालय में आज 10:00 बज चुके हैं।
 राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रेमनगर समय 10:16 हो रहा है। अभी तक कोई शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंच पाए हैं रसोईया महेकी देवी प्रभावती देवी मंजू देवी द्वारा विद्यालय खोल कर उनका इंतजार किया जा रहा है इन लोगों ने बताया कि प्रधानाध्यापक समेत पांच शिक्षक अभी तक नहीं पहुंचे हैं।
 राजकीय प्राथमिक विद्यालय भवानीपुर समय 10:35 हो रहा है बच्चे विद्यालय के बाहर पाठन सामग्री ले खेल रहे हैं तभी एक गुरुजी नंदकिशोर महत्तो पहुंचते हैं तो बताते हैं कि प्रधानाध्यापक अभी नरकटियागंज में है।
 राजकीय प्राथमिक विद्यालय गेन्हरिया समय 10:50 हो रहा है कुछ बच्चे पहुंचे हैं और विद्यालय के प्रांगण में झाड़ू लगा रहे हैं और गुरु जी अभी तक नहीं पहुंच पाए हैं रसोईया फूला देवी और सीमा देवी बताती है कि प्रधानाध्यापक फोन किए थे पहुंचने वाले हैं।
 राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनवैरिया समय 11:00 बज कर 05 मिनट हो रहा है प्रधानाध्यापक राम नरेश शर्मा एवं बच्चों को छोड़ दो मैडम एवं एक टीचर विद्यालय में उपस्थित हैं।
 राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुपौली समय 11:30 यहां बच्चों समेत गुरुजी भी नरादर रसोईया शारदा देवी एवं मनोरमा देवी पेड़ के नीचे बैठकर गुरुजी का इंतजार करती हुई ।
 राजकीय प्राथमिक विद्यालय खैरटिया 11:00 बज के 34मिनट हो रहा है यहां पर बच्चे समेत गुरुजी  मानमती देवी उपस्थित दिखाई दी यहां रसोईया नहीं खाना पका रही थी लेकिन प्रधानाध्यापक अभी नहीं पहुंचे हैं ।
 राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजपुर का हाल भी दूसरे विद्यालय की ही तरह है प्रधानाध्यापक अजय कुमार द्वारा बताया गया कि अभी बच्चे नहीं आए हैं बच्चों के साथ हम लोग को भी नहीं मालूम कि विद्यालय मॉर्निंग है या डे सोमवार से बच्चे विद्यालय आने लगेंगे । 
इससे स्पष्ट हो रहा है की सुबे की शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है।