
गड़खा में शिक्षकों ने किया कॉपी मूल्यांकन का बहिष्कार
——-
गड़खा से मुरारी बाबा रिपोर्ट
——–
गड़खा(सारण)
बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने समान काम समान वेतन व शिक्षकों पर लाठी चार्ज के विरोध में मिडिल स्कूल गड़खा में दौरा कर जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में परीक्षा का बहिष्कार किया। शिक्षकों ने कहाकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत समान काम के बदले समान वेतन, सेवा शर्त, ऐच्छिक स्थानांतरण, राज्यकर्मी का दर्जा, स्नातक ग्रेड में समायोजन, टीईटी व दक्षता प्राप्त शिक्षकों की वेतन वृद्धि, अनट्रेंड शिक्षकों को ट्रेनिंग और 1 जुलाई 2015 से लाभ दिए जाने आदि की मांग कर रहे थे। बहिष्कार करने वाले में अजय कुमार सिंह दिलीप गुप्ता विनय विद्यार्थी सुरेश कुमार रजक रीना कुमार भारती कुमारी अंजलि कुमार अमरजीत कुमार सिंह राजेंद्र शर्मा विजय सिहधर्मेंद्र कुमार रंजीत कुमार सिंह,प्रखण्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, रामानुज सिंह, रवि कुमार, मनोहर कुमार , जय प्रकाश अवधेश ठाकुर, महेश सिंह, प्रदीप कुमार, नंदकिशोर भगत राजेश रौशन व अन्य थे।




Recent Comments