✍दैनिक खोज खबर के लिए महाराजगंज से विकास आंनद

🔴सीवान के महाराजगंज नगर पंचायत सफाई अभियान को लेकर कोई भी रोड़ मैप बना कर काम नहीं कर रहा है, पिछले कई माह से नाली की समूचित सफाई नही हो रही है।हालात तो तब बदतर हो जाती जब हल्की सी बारिस हो जाय।बर्षा हल्की सी होते ही शहर की स्थिति नरकीय हो जाती हैं।पिछले महीने आए बारिश मे हालात कैसी हुई थी सबों ने आकलन कर लिया है, वर्तमान समय की स्थिति भयावह है व समय पर समूचित सफाई अगर नही हुआ तो महामारी फैलना कोई बडी बात नहीं है ।

नपं कार्यपालक पदाधिकारी के आवास के सामने का दृश्य देख अनुमान लगाया जा सकता हैं कि बाकी बचे जगह की हालात कैसी होगी। सिहौता शिवमंदिर वार्ड़ पाँच मे ललन प्रसाद के माकान मे कार्यपालक पदाधिकारी का आवास है,ठीक आवास के सामने रामेश्वर प्रसाद(मुन्ना जी) का माकान है जहा नाली जाम होने से नाली का पानी उपर से बहकर नरकिय हालात हो गया है,समस्या के निपटारा के बारे में आस पड़ोस के लोगों से पुछे जाने पर कहाँ की कार्यपालक पदाधिकारी से कई बार कहने पर भी निदान नही निकला, जबकी स्वयं वसंत कुमार कार्यपालक पदाधिकारी नपं के आवास के सामने की स्थिति पुरे नपं की व्यवस्था कितनी अच्छी होगी वया कर रही हैं।
ताजूब की बात नही हक्कित यह है कि वार्ड़ पाँच से वार्ड पार्षद राजकुमारी देवी चुनी गईं और वर्तमान में चेयरमैन पद पर बिराजमान है उनके वार्ड़ मे हालात इतनी बद्तर होगी सायद किसी ने नही सोचा होगा।फिलहाल समस्या निजात के बारे में सोचना जल्दबाजी होगी, चुकी जब भी नपं कार्यपालक पदाधिकारी बसंत कुमार से किसी भी समस्या के बारे में पुछने पर जल्द ही निवटारा करा देने की बात करते हैं तो ऐसी स्थिति में पुछना ही बेकार हो सकता है।




Recent Comments