कार्यपालक सहायकों का दूसरे दिन मंगलवार को भी धरना प्रदर्शन जारी


छपरा
छपरा वेतन बढ़ोतरी को लेकर कार्यपालक सहायकों का आज दूसरा दिन भी धरना प्रदर्शन जारी । वही आज दूसरे दिन कार्यपालक सहायकों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए और कहा कि जबतक हमारी मांगों को सरकार के द्वारा मान नही ली जाती है तबतक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।
विदित हो कि इस हड़ताल से बिहार लोक सेवाओं के तहत बनने वाले जाती आवासीय आय पेंशन मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बिहार लोक शिकायत प्रधानमंत्री आवास योजना ,मनरेगा बिजली विभाग कृषि कार्यालय बाल विकास परियोजना निबंधन कार्यालय जिला आपूर्ति कार्यालय नगर पंचायतों से लेकर समाहरणालय तक ऑनलाइन सभी कार्य बाधित है । अगर जल्द से जल्द सरकार इनकी मांगो को नही मानती है तो आने वाले समय मे ये सभी कार्य संभालना मुश्किल हो जाएगा।
#न्यूज़ इनपुट :मनोरंजन पाठक /छपरा




Recent Comments