सारण :इसुआपुर के मजदूर की बंगलौर से घर वापसी में ट्रेन से गिर मौत, शव घर पहुंचते कोहराम
#न्यूज़ इनपुट -अजहर करीम /इसुआपुर
इसुआपुर .
थाना क्षेत्र के सहवां गांव में जैसे ही ताबूत में मुश्ताक अंसारी का शव पहुंचा कि घर में कोहराम मच गया .परिजनों के रूदन-क्रंदन से गांव में मातम छा गया .22 बर्षीय मुश्ताक बेंगलूर में वेल्डर का काम करता था .वह दो दिन पूर्व सुमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन से घर के लिए चला था .इसी बीच जुलारपेट रेलवे जंक्शन पर संभवत: ट्रेन से गिर गया .स्थानीय रेलवे पुलिस ने लाश को बरामद कर लिया .वहीं मृतक के मोबाइल से मिले नंबर पर परिजनों को घटना की जानकारी दी .मुश्ताक की दो बर्ष पहले ही शादी हुई थी .पत्नी हुसना बानो दहाड़ें मारकर रो रही थी .वहीं उसका आठ माह का अबोध बच्चा विलखते लोगों को टकटकी लगाए देख रहा था .माता मैमुन बेगम छाती पीट-पीट कर रो रही थी .घटना की सूचना पर जदयू के वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है .जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखण्ड अध्यक्ष अनवर हुसैन ,महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव केश्वर नट ,छबीनाथ सिंह ने शोक संतप्त परिजनों का ढ़ाढ़स बंधाया .




Recent Comments