सारण :अब बोट से होगी नदी मे बालू वाले नावों की निगरानी , जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन
#न्यूज़ इनपुट-दिग्विजय सिंह बबलू /डोरीगंज

डोरीगंज-:
“”””””””””
बिहार स्टेट माइनिंग कारपोरेशन लिमिटेड सारण के द्वारा नदी में अवैध खनन को रोकने के लिए नदी में बोटिंग उतार दिया गया । जिसका विधिवत उद्घाटन डोरीगंज के तिवारी घाट पर झंडी दिखाकर जिलाधिकारी हरिहर प्रसाद व पुलिस कप्तान हरकिशोर राय ने की। उद्घाटन के बाद दोनों पदाधिकारियों के द्वारा नदी का मुआयना भी किया गया । इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी राजीव कुमार भारती ने बताया कि अब बोट से नदी मे बालु वाले नावों की निगरानी की जाएगी । नदी में नावों से लाल बालू की अवैध ढुलाई नहीं होगी। अब यदि जो लोग अवैध बालू ढुलाई करते पकड़े गये तो उन पर सख्त कारवाई की जायेगी । वहीं उन्होंने बताया कि सारण के सात घाटों पर सिर्फ ब्राडसन कंपनी को सफेद बालू का खनन करने की अनुमति मिली है। इस मौके पर डीपु प्रबंधक अशोक कुमार सिंह, डोरीगंज थानाध्यक्ष राम एकबाल प्रसाद सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।




Recent Comments