जहाजपुर:अंधेर नगरी चौपट राजा वाली कहावत सिद्ध हो रही है
कलेक्टर के आगे पगड़ी रखने के बावजूद नही हुई गरीब की सुनवाई 
जहाजपुर 4 जून। विधायक धीरज गुर्जर के प्रतिनिधि अनिल उपाध्याय,बाबू लाल खटीक ने वार्ड नं. 9 के निवासी रामकरण कीर को हर माह विधायक धीरज गुर्जर द्वारा दी जा रही एक हजार की पेंशन दी। पूर्व कलेक्टर महावीर प्रसाद शर्मा जब जहाजपुर मे ओचक निरक्षण के आये उसी समय रामकरण कीर ने पेंशन चालू करवाने व बी.पी.एल कार्ड बनवाने के लिये कलेक्टर के आगे अपनी पगड़ी उतार कर रख दी। इसके बावजूद प्रशासन ने इस गरीब की सहायता के लिये कोई कदम नही उठाया। जब मिडिया मे खबर चली तो स्थानीय विधायक ने दरियादिली दिखाते हुई रामकरण कीर को पांच हजार की आर्थिक सहायता की ओर हर माह उनकी तरफ से एक हजार रूपये देने की घोषणा की जब तक रामकरण कीर के पेंशन चालू नही हो जाती तब तब रामकरण को विधायक द्वारा दि जायेगी।
नगर पालिका के वार्ड नं. के निवासी रामकरण कीर के रहने के लिये मकान नही किराये के मकान मे रह कर मजदूरी कर अपना व अपने लड़के का भरण पोषण करता है। लड़का है वह भी मनोरोग से ग्रसित है। ऐसे नागरिक की पेंशन चालू ना करके सरकार व सरकारी नुमाईंदो पर पर अंधेर नगरी चौपट राजा वाली कहावत सत्यार्थ होती है।