सारण :इंटर की परीक्षा मे अभिभावकों ने नकल कराने के प्रयास से अपने को रखा दूर,पहला दिन शांतिपूर्ण
▶प्रथम पाली मे दो छात्रायें कदाचार के आरोप मे की गयी निष्कासित
✍मनोकामना सिंह /सारण मढ़ौरा(सारण)

मढौरा अनुमण्डल मुख्यालय के छः परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम दिन मंगलवार को साइंस व आर्ट में इंटर की परीक्षा की कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण संचालन कराने मे प्रशासन सफल रहा । कदाचार के आरोप मे प्रथम पाली मे दो छात्रायें परीक्षा से निष्कासित की गयी । जिसमें एक राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज तो दूसरी बाबू लाल राय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र की थी । दोनों की निष्कासन प्रथम पाली मे ही हुई , जबकि दूसरी पाली मे किसी भी परीक्षा केंद्र से कोई कदाचार के आरोप मे निष्कासन नही हुआ ।
प्रशानिक तैयारियां पहले से पूरी कर ली गयी थी । जिसका परीक्षा शुरू होने के दिन साफ साफ झलक रहा था । भारी वाहनों के शहर मे प्रवेश वर्जित होने से यातायात भी सामान्य दिखा । जबकि मढौरा डबरा पुल के पास जाम की समस्या आम रहती है । फिर भी प्रशासनिक तैयारियों का असर ही था की सात हजार के आसपास परीक्षार्थी और इतना ही संख्या मे अभिभावक आये होंगे । लेकिन सब समान्य रहा । किसी भी परीक्षा केंद्रों पर इस बार अभिभावक नकल कराने के प्रयास मे नहीं दिखे । सभी परीक्षा केंद्रों पर विद्यालय गेट पर भी अभिभावक परीक्षार्थी छात्राओं को छोड़ बाजार या सुनसान जगहों मे शरण लेना ही मुनासिब समझे । ऐसा पहली पर बदलाव की ट्रेंड साफ साफ दिख रहा था । मढौरा शहर मे छः परीक्षा केंद्रों मे छः हजार सात सौ के आसपास छात्राएं परीक्षा दे रही है । जो विद्यालय या कॉलेज सेंटर बनाये गये है , उनमें उच्च विद्यालय मढौरा , केपी हाई स्कूल शिल्हौरी , राजकीय पॉलिटेक्निक , बाबू लाल राय इंटर कॉलेज , पं.जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज और आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय मढौरा को केंद्र बनाया गया है । दोनों संकायों मे कुल साइंस विषय की 4151 छात्राएं कला विषय की 2583 छात्राएं सम्मिलित थी।कुछ परीक्षा केंद्रों पर कुछ छात्रायें प्रथम पाली मे अनुपस्थित थी । प्रशासन एहतियात के तौर पर परीक्षा केन्द्र के आसपास पूर्व की ही भांति इस बार भी धारा 144, परीक्षा संचालन अवधि मे मढ़ौरा बाजार व आसपास के सभी फोटोस्टेट दुकान सुबह 8 बजे से परीक्षा अवधी समाप्त होने तक बंद , ध्वनि वाद्य यंत्र का उपयोग वर्जित और शहर मे बड़े वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाये हुये है ।




Recent Comments