चिकित्सक की हार्ट अटैक से हुई मौत से लोग सदमे में

मांझी।सारण
प्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक व मांझी चैनपुर निवासी डॉ राम अयोध्या राय का बीती रात हार्ट अटैक के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में निधन हो गया। वे 60 वर्ष के थे। वे बेहद मिलनसार व समाजसेवी स्वभाव के थे। उनके निधन की खबर पाकर आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। सरयु नदी के किनारे स्थानीय श्मसान घाट पर दाह संस्कार सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुखिया नवरत्न प्रसाद उर्फ सन्तोष पहलवान सरपंच मनोज प्रसाद युवा नेता ई सौरभ सन्नी रंजन शर्मा सूर्यबली यादव तथा छात्र नेता शैलेश कुमार यादव आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। मुखाग्नि एकलौते पुत्र विजय शंकर यादव उर्फ मुन्ना ने दी।




Recent Comments