सिवान :फूटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हथुआ ने मांझा को 4-0 से हराया
✍प्रवेज़ अख्तर/सिवान

सिवान जिले के बड़हरिया प्रखंड मैदान में प्रखंड स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के तत्वावधान में खेले गए सेमीफाइनल मैच में हथुआ ने मांझा को चार-शून्य से पराजित कर बुधवार को होने वाले सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. विदित हो कि हथुआ के खेलाड़ियों ने हाफ टाइम के पूर्व एक गोल व हाफ टाइम के बाद तीन गोल दागदार अपनी टीम को चार गोल से बढ़त बना ली.इस प्रकार हथुआ ने मांझा को चार-शून्य से परास्त कर दिया. विदित हो कि बुधवार को हथुआ व मीरगंज के बीच फाइनल मैच खेला जायेगा.

मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार ,राजू कुमार, शानू खान आदि ने खेलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. रेफरी का दायित्व प्रो नेयाज अहमद व माशूक खान ने निभाया. इस मौके पर आयोजक शाहरुख खान, पप्पू खान, अरबाज, चिंटू खान, पूर्व फुटबॉलर हरेंद्र सिंह, रफी अहमद, शम्सुल हक, निर्झर सिंह मौजूद थे.




Recent Comments