आर्यमंडल क्लब दिघवारा लिखेगा सांस्कृतिक इबारत
#राणा अखिलेश परमार
दिघवारा
#सारण जिला के दिघवारा का ऐतिहासिक आर्यमंडल क्लब सांस्कृतिक विरासत की नयी इबारत दुर्गा पूजा में लिखेगा ।
सांस्कृतिक सचिव मनोज उज्जैन ने बताया कि गत् रविवार को महेश प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णयानुसार दुर्गा पूजा में तीन रात्रि की सांस्कृतिक कार्यक्रम में देवी जागरण,सांगीतिक संध्या एवं सामाजिक नाटक अभिनय का निर्णय लिया गया। निदेशक सरकार शरण ने बताया कि मट्ठरवाल थियेटिकल कंपनी के निदेशक कमलाकर भी सहयोग दे रहे हैं। बैठक में मधुरेश प्रसाद नगर पार्षद अशोक पासवान, ए मेहता,आदि मौजूद थे।





Recent Comments