सारण :अमनौर में रामभक्तों द्वारा निकाली गई विशाल शोभायात्रा
अमनौर /सारण

रामनवमी को लेकर अमनौर में रामभक्तों ने दिखाई भक्ति और शक्ति का संगम. रविवार को सुबह से ही विभिन्न हिन्दू संगठन व बजरंग दल के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता बाईक पर सवार होकर अमनौर पहुंचे. जहां बैंड बाजा, डीजे के साथ हाथों में पारंपरिक शस्त्र व भागवा रंग के झंडे लिए जय श्री राम का नारा लगाते हुए भव्य बाईक रैली निकाली. उक्त बाईक रैली अमनौर वैष्णो देवी गुफा मंदिर परिसर से चलकर भेल्दी, सोनहो सहित दर्जनों गांवों का भ्रमण कर अमनौर पहुंची. जहां से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई. जो पुरे अमनौर बाजार का परिभ्रमण कर वातावरण को श्री राम के नारों से गुंजायमान किया. रामनवमी की इस शोभायात्रा को लेकर अमनौर बाजार के सभी व्यवसायियों ने अपने-अपने दूकानें बंद कर राम भक्तों का साथ दिया. शोभायात्रा के दौरान हजारों की तादाद में श्रद्धालु भक्तो ने लाल पीले वस्त्र धारण किए पारंपरिक शस्त्रों का प्रर्दशन करते हुए जय श्री राम के नारों के साथ आगे बढ़ रहे थे. इस भक्तिमय शोभायात्रा को देखने के लिए सडक के दोनों ओर लोगो का ताला लगा रहा. वहीं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अमनौर बीडीओ वैभव कुमार, थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक, एसआई विनोद कुमार राय, एएसआई चन्देश्वरी यादव सहित दर्जनों पुलिस के जवान डटे रहे. वहीं शोभायात्रा के दौरान कई झांकियां भी निकाली गई. इस दौरान व्यवसायियों व कई संगठन के माध्यम से शोभायात्रा यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्तो के लिए जगह-जगह शीतल पेय, खीर, शर्बत, फल की व्यवस्था की गई थी. वहीं दूसरी ओर परशुरामपुर, पैगा शेखपुरा गांव से भी राम भक्तों ने भी भव्य बाईक रैली के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करायी.