बिक्रमपुर प्रीमियर लीग टी -20 का विजेता बना मढ़ौरा

मढ़ौरा /सारण
बिक्रमपुर खेल मैदान में चल रहे बिक्रमपुर प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैंच में मढ़ौरा ने बिक्रमपुर को हराया और कप अपने नाम कर ली I टास जीतकर पहले खेलते हुए बिक्रमपुर की टीम ने 20 ओवर में 143 रन बनाये I जबाब में खेलते उतरी मढ़ौरा की टीम दो ओवर पहले ही जरुरी रन बना कर मैंच जीत लिया I मैंन आफ मैच मढ़ौरा टीम के छोटू को दिया गया,मैंन ऑफ द सीरिज बिक्रमपुर के राजीव उर्फ़ पेंटर को दिया गया I मैंच की मुख्य अतिथि जिला परिषद् की अध्यक्षा मीणा अरुण रही जिन्होंने ने विजेता,उप विजेता कप प्रदान किया I मीणा अरुण ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन एक अच्छी पहल है I ऐसे प्रतियोगिता से ग्रामीण क्षेत्र से अच्छे खिलाड़ी बाहर आयेंगे I मीणा अरुण ने ग्रामीणों द्वारा जमीन उपलब्ध कराने पर बच्चों के लिए स्टेडियम निर्माण का पहल करने का आश्वासन दिया I बीडीसी प्रतिनिधि उमेश सिंह, रिटायर्ड शिक्षक तेजनारायण सिंह, घुटूक सिंह, बंटी सिंह, अंटू सिंह,रवि सिंह,हर्ष,सन्नी,उत्कर्ष,सचिन सहित अन्य आयोजन में सक्रीय रहे I अम्पायरिंग मन्नू और मंटू ने, स्कोरिंग सुधांशु ने ,कमेंट्री,राजेश और नौशाद ने की I

साभार संजीव कुमार, दैनिक भास्कर