सारण:परसा में आयोजित श्री राम शोभायात्रा कड़ी प्रशासनिक सुरक्षा ब्यवस्था में शांतिपूर्ण सम्पन


रसा में आयोजित श्री राम शोभायात्रा कड़ी प्रशासनिक सुरक्षा ब्यवस्था में शांतिपूर्ण सम्पन
परसा-रामनवमी के अवसर पर परसा में आयोजित श्री राम शोभायात्रा कड़ी प्रशासनिक सुरक्षा ब्यवस्था में शांतिपूर्ण सम्पन हो गया।बजरंग दल परसा के नेतृत्व में निकाली गई शोभायात्रा स्वराज आश्रम से प्रारम्भ होकर दरोगा राय चौक हाई स्कूल परसा पोझी मस्तिचक मोहम्मदपुर सैदपुर में भ्रमण किया।घोड़ा डीजे पुरुषोत्तम श्री राम की 12 फुट उच्ची विशाल मूर्ति देवी देवता स्वरूप झांकी शोभायात्रा में आकर्षक का केंद्र बना रहा।परसा में रामनवमी के अवसर पर आयोजित झांकी तथा शोभायात्रा प्रतियोगिता में परसा तथा दरियापुर प्रखंड के आधा दर्जन पंचायतो से झांकी और शोभायात्रा का प्रस्तुति किया गया।डेरनि पोझी खजौली परसौना चांदपुरा मारड़ बहर मारड़ अंजनी आदि पंचायत से शोभायात्रा और और मन मोहक झांकियां प्रस्तुत किया गया।जिसमे परसौना से निकाली गई झांकी में नाव पर सवार श्री राम लक्षमण सीता तथा हनुमान की झांकी राम मंदिर के समक्ष श्री राम की झांकी तथा वीणा बजाते नारद जी की प्रतिमा आकर्षक का केंद्र बना रहा।प्रतियोगिता में परसौना पंचायत की झांकी को प्रथम पुरष्कार पोझी को द्वितीय तथा डेरनि को तृतीय समेत प्रतियोगिता में सभी पंचायत के प्रतिभागियो को पृष्कृत किया गया।पुरष्कार का वितरण बजरंग दल के सदस्य तथा मुख्य अतिथियो द्वारा अलग अलग पंचायत के प्रतिभागियो के वीच किया गया।कार्यक्रम में पूर्व बिधायक छोटेलाल राय अमनौर पूर्व बिधायक कृष्ण कुमार उर्फ़ मंटू सिंह प्रो शिव कुमार प्रसाद राय चंद्रदेव सिंह राकेश कुमार सिंह अर्जुन सिंह बलराम तिवारी बीडीओ धर्मवीर कुमार सीओ राम भजन राम बीएओ सत्यनारायण राय थानाध्यक्ष सुरेश कुमार बिसीओ उदय गुप्ता सोनू सिंह राजेश राय भूलन सिंह विकास सिंह शैलेश गिरी चन्दन सिंह रवि शंकर राय आदि उपस्तिथ थे।




Recent Comments