सम्मानित हुए वरिष्ठ भाजपा नेता व सोनपुर विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशी ओम कुमार सिंह

सिवान।लौह माता पूर्व विधायिका जगमातो देवी के जयंती के अवसर पर उनके गांव में जदयू नेता अजय सिंह ने सोनपुर के भाजपा नेता ओम कुमार सिंह को अंगवस्त्र ( शाल) प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मा ० मंत्री बिहार सरकार, नीरज कुमार जी एवं सिवान के मा ० सांसद श्रीमती कविता सिंह, विश्व सनातन सांसद के अध्यक्ष डॉक्टर विजय राज सिंह, भाजपा नेता शैलेश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर ओम कुमार सिंह ने कहा है कि माता जग माता देवी हमारी आदर्श हैं उन्होंने पारिवारिक और सामाजिक स्तर पर इस क्रांति का सूत्रपात किया है उसे आगे बढ़ाने की दिशा में कारगर प्रयास किया जाएगा सबका साथ सबका विश्वास के साथ जनसेवा की भावना से ओतप्रोत होकर लोगों की सेवा के प्रति तत्पर होना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है




Recent Comments