छपरा-पटना मुख्य पथ पर 10 किलोमीटर तक लगा महाजाम , यात्री रहे हलकान

#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट :
डोरीगंज -:
“””””””””””
बालू लदी ट्रको के कारण छपरा पटना मुख्यमार्ग ब्लौक रोड बायपास भिखारी चौक से लेकर डोरीगंज आरा छपरा पुल के समीप भिखारी मोड़ शुक्रवार की सुबह 9 बजे से ही जाम रहा जिसके दौरान ब्लौक रोड बायपास भिखारी चौक से लेकर डोरीगंज आरा छपरा पुल के समीप भिखारी मोड़ के बीच बालू लदे वाहनो की लम्बी कतारे खड़ी देखी गई जो दिन चढने के साथ दोपहर मे भीषण महाजाम का रूप अख्तियार कर लिया जिसके दौरान बड़े छोटे वाहनो मे कैद लोग घंटो जाम मे फँसे रहे आलम ऐसा कि भिखारी चौक से लेकर डोरीगंज के भिखारी मोड़ के बीच साईकिल व मोटरसाइकिल सवारो की भी शामत आ गई आम लोगो के लिए पैदल सरकना भी मुहाल दिखा लिहाजा छोटे चौपहिया वाहन मुख्यमार्ग से उतर गांवो मे प्रवेश कर गए जिसके कारण गंगा के तटीय ईलाको से होकर शहर को जोड़ने वाले विष्णुपुरा जलालपुर मखदुमगंज घेघटा व शेरपुर आदि गाँवो के ग्रामीण सड़को पर भी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई जिसके कारण गाँवो से भी निकलना लोगो के लिए दूभर हो गया कड़ी धूप मे खड़े पसीना बहाते साईकिल व मोटरसाइकिल सवार यात्रियो की भी अक्ल ठिकाने दिखी जिसमे खासी फजीहत का सामना महिला यात्रियो को करना पड़ा वाहन छोड़ कई यात्री पैदल ही मार्च करते हुए नजर आए बावजूद आम नागरिको की सुरक्षा मे तत्पर पुलिस प्रशासन का कही अता पता भी नजर नही आया जिसकी मौजूदगी की उम्मीद भी लोगो थोड़ी राहत प्रदान कर सके । स्थानीय लोगो के मुताबिक यह जाम की समस्या बालू को लेकर है । मानो ट्रको की बाढ सी आ गई है जिसके कारण इन ईलाको मे ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह प्रशासनिक नियंत्रण से बाहर हो गया है जिसका खामियाजा आम नागरिको को भुगतना पड़ रहा है । वही इस महाजाम का एक और कारण बार्डर एरिया सील होने के बाद से बिहार मे फँसी यूपी के व
वाहनो को बताया जा रहा है जो आरा कोईलवर से लेकर छपरा के मध्य जहाँ -तहाँ बेतरतीब ढंग से सड़को पर ही खड़ी है जिसके कारण आए दिन जाम की समस्या एन एच 19 से जुड़े दर्जनो गाँवो के लोगो के लिए एक गंभीर समस्या बन चूकी है जिससे स्थाई तौर पर निजात का कोई आसार फिलहाल किसी की समझ मे नही आता लगभग 4 घंटे तक जाम रहने के बाद छपरा पटना मुख्यमार्ग पर वाहनो का परिचालन दिन के करीब 1 बजे से जाकर सामान्य हो गया ।