अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 50 बर्षीय साईकिल सवार की मौत
परसा
गुरुवार को शीतलपुर परसा एसएच 73 पर दरियापुर थाना क्षेत्र के नाथा छपरा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 50 बर्षीय साईकिल सवार की मौत घटना स्थल पर हो गया।मृतक ब्यक्ति पोरई परशुरामपुर गाँव निवासी बबन सिंह बताया जाता है।घटना की सूचना पर दरियापुर पुलिस मौके पर पहुँच शव को कब्जे में कर पोस्टमात्म के लिए छपरा भेज दिया।घटना की सूचना मिलते ही पत्नी सिमा देवी समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।वही गाव में मातम छाया गया।घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि मृतक ब्यक्ति घर से किसी दूसरे गाँव में किसी काम से गया था।घर लौटने के क्रम में सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटना स्थल पर मौत हो गया।