छपरा। छपरा शहर के ब्रम्हपुर मुहल्ले में निर्माणाधीन एक भवन की निर्माण सामग्री चोरों द्वारा चूरा लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में गृह स्वामी व दाउदपुर थाना क्षेत्र के वर्णवार गांव निवासी व सेना के जवान मनीष कुमार सिंह ने भगवान बाजार थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि चोरी गई सामग्री सहित भवन निर्माण की जिम्मेवारी रिविलगंज वार्ड नम्बर 5 निवासी राजदेव महतो को उन्होंने सौंप दी थी। बावजूद इसके चोरों ने सामग्री चुरा ली। चोरी गए सामानों में जेनरेटर लोहे का रॉड दरवाजा खिड़की सहित करीब दो लाख से अधिक की सामग्री शामिल है।