“ए” ग्रेड बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर टीटीई स्क्वायर्ड के गठन के बाद डट कर हुई वसूली

 •राजस्व वसूली में वृद्धि हुई आँकड़ा पहुँचा 86.50 लाख रु तक

•टीटीई स्क्वायर्ड के गठन के बाद टीटीई अविनाश कुमार के नाम से ही डरते है बेटिकट यात्री

[टीटीई अविनाश कुमार]

”दैनिक खोज खबर” ऑन-लाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल सेन्ट्रल डेस्क:-मुजफ्फरपुर-मोतिहारी रेलखंड पर स्थित ‘ए’ ग्रेड बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर टीटीई स्क्वायर्ड के गठन के बाद पिछले वर्ष की तुलना में डेढ़ गुणा राजस्व वृद्धि हुई है। इसके गठन के बाद से एक तरफ जहां राजस्व में वृद्धि हुई है। वहीं रेलखंड के यूटीएस काउंटर से टिकट की बिक्री भी बढ़ी है। स्क्वायर्ड टीम ने पिछले एक वर्ष में जनवरी से 31 दिसंबर तक रेलखंड पर विभिन्न ट्रेनों में औचक जांच कर 19802 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा। जिसमें बिना समान बुक कराए यात्रा करनेवाले यात्री भी शामिल हैं। [“ए” ग्रेड बापूधाम मोतिहारी स्टेशन]

उनसे जुर्माना के रूप में 86 लाख 41 हजार 795 रुपये राजस्व की वसूली की गई। वर्ष 16 की तुलना में डेढ़गुना राजस्व की वृद्धि हुई है। गौरतलब है कि स्क्वायर्ड टीम ने पिछले वर्ष- 16 में 06 जनवरी से 31 दिसंबर तक 16,996 बेटिकट यात्री को पकड़ा था। जिनसे 60 लाख 24 हजार 8 सौ 53 रुपये के राजस्व की वसूली कर रेलवे के खजाना में जमा कराया था। बता दें कि समस्तीपुर मंडल के तत्कालीन डीआरएम सुधांशु शर्मा ने ए ग्रेड स्टेशन बापूधाम पर 6 जनवरी 16 को टीटीई स्क्वायर्ड का गठन किया था।

फिलहाल स्क्वायर्ड टीम के मुखिया सीटीटीआई राकेश कुमार हैं। टीम में टीटीई निरेन कुमार वर्मा, विजय भारती, मनीष कुमार सिंह, अविनाश कुमार, अनिल कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंघ,, रामानुज कुमार, और राजेश कुमार शामिल हैं। टीम की मानीटरिंग सीनियर डीसीएम वीरेन्द्र कुमार के जिम्मे हैं।

पकड़े गए यात्रियों से वसूली गई जुर्माना की राशि एक नजर में

1. जनवरी – 1, 7435 यात्रियों से 59 लाख 94 हजार 370 रुपये

2. फरवरी – 1,314 यात्रियों से 4 लाख 21 हजार 365 रुपये

3. मार्च – 1,901 यात्रियों से 7 लाख 62 हजार 695 रुपये

4. अप्रैल – 1,659 यात्रियों से 5 लाख 93 हजार 4 सौ

5. मई – 1,773 यात्रियों से 7 लाख 35 हजार 615 रुपये

6. जून – 1,996 यात्रियों से 11 लाख 21 हजार 685 रुपये

7. जुलाई – 1,687 यात्रियों से 8 लाख 81 हजार 935 रुपये

8. अगस्त – 1, 220 यात्रियों से 3 लाख 37 हजार 175 रुपये

9. सितंबर – 1,222 यात्रियों से 3 लाख 47 हजार 175 रुपये

10. अक्टूबर – 1,734 यात्रियों से 9 लाख 43 हजार 300 रुपये

11. नवंबर – 2,103 यात्रियों से 11 लाख 69 हजार 190 रुपये

12. दिसंबर – 1,450 यात्रियों से 7 लाख 33 हजार 890 रुपये