🛑 मांडलगढ़ उप चुनाव 🛑

•चुनाव जीतकर कौनसा भाई बनेगा महान्,अनुमान 75 से 80 % तक होगा मतदान

✍”दैनिक खोज खबर” ऑन-लाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल के लिए मांडलगढ़, मेवाड, भीलवाडा,राजस्थान से वरिष्ठ पत्रकार दिलीप मेहता की रिपोर्ट:-मांडलगढ़ विधानसभा सीट के उपचुनाव मे मुख्य तीनो ही प्रत्याशी कांग्रेस के विवेक धाकड , भाजपा के शक्तीसिंह हाडा व निर्दलिय गोपाल मालवीय खनन व्यवसाय से जुडे होकर राजनीति के क्षैत्र में भी पंचायत राज में विभीन्न पदो पर रहे है । तीनो की सक्रियता के चलते इस बार यहां पर मतदान का प्रतिशत बढ़कर 75 % से 80 % के बीच होने की संभावनायें लग रही है।

वर्तमान में अभी इस विधानसभा में कूल 231218 मतदाता है और संभावित आधार पर करीब करीब 180000 मतो के आसपास डलने की संभावनायें प्रबल दिखाई दे रही है। मतो के आधार पर यह कयास लग रहा है की विजयी होने वाले प्रत्याशी को 80000 के आसपास मत लाने होगे क्योकि चुनावी स्थिति त्रिकोणीय स्तर तक नहीं जा सकती क्योकि पहले के दौर में भी शिवचरण माथुर , भंवरलाल जोशी व इंजि. कन्हैयालाल धाकड तथा बद्रीप्रसाद गुरूजी भी निर्दलिय के रूप में चुनाव लडकर जीत नहीं पाये थे ? उस समय में भी निर्दलियों की सभाओ में भीड जरूर दिखाई देती थी।

मांडलगढ़ के मतदाता आजकल जागरूक नजर आ रहे है । क्षैत्र में कुछ से अलग अलग पुछने पर वो अलग अलग हवा दिखाने लगते है और कभी हाथ तो कभी फूल व मालवीय का नाम लेते है । मालवीय लगातार 2 सालो से विधानसभा क्षैत्र में भ्रमण कर चुके है और यही कारण है कि वे आमजन तक पहुंच पाये है । मालवीय के प्रचार प्रसार व क्षैत्रो से मिल रही जानकारी के अनुसार वो कांग्रेस के 40 % तो भाजपा के 60% वोटो में सेंध मार रहे है ।

ऐसी स्थिति में भाजपा को चिंतन करना पड रहा है । पिछले 2013 के चुनाव में भाजपा की कीर्तीकुमारी को 83084 मत व कांग्रेस के विवेक धाकड को 64544 मत मिले थे I उस समय दमदार निर्दलिय नहीं था । भाजपा ने यह सीट 18540 मतो से जीती थी । उपचुनाव के साथ साथ तीनो के प्रचार प्रसार के कारण संकेत लग रहे है कि मतदान भारी होगा और कम से कम 75% से 80% के मध्य हो सकता है।

चुनाव अधिकारी [ रिर्टनिंग ] गोपालसिंह शेखावत चुनाव सबंधी तैयारियो में जुटे हुये है और बुथ स्तर तक जौनल व सैक्टर मजिस्ट्रेट दौरा कर रहे है वहीं चुनाव के चलते भारी पुलिस बल भी आने वाला है तथा स्थानीय स्तर पर डीएसपी राजेन्द्रसिंह नैन के निर्देशन में मांडलगढ , बिगोद , बिजौलियां व काछोला के अलावा कोटडी क्षैत्र में पुलिस चौकस है।

1-2 दिन में बडे बडे अधिकारी आकर कमान संभालने वाले है तथा अति संवेदनशील मतदान केन्द्रो पर पर्याप्त पुलिस के जवान मुस्तैद रहकर कानून व्यवस्था बनाये रखेगे। फिलहाल चुनाव की रंगत अब जम गई है और जोरदार ढंग से प्रचार चल रहा है। भाजपा सरकार होने से कुछ सांसद व दर्जनो विधायको को दो से चार पंचायतो पर लगाया गया है । बरसो बाद गाव गांव में सैकडो लग्जरी गाडिया और प्रचार में लगे दूर दूर से आये नेतागण, खादी के कुर्ते पाजामें व जॉकेट पहने युवाओ के चेहरो पर हल्की दाढियां हर तरफ नजर आती दिखाई दे रही है।

साथ ही इस चुनाव के लिये चुनाव आयोग द्धारा नियुक्त पर्यवेक्षक बाला सुब्रमन्यम का डर भी दिखाई दे रहा है । इन्होने गाडियो की पकडा धकडी कर जब्त भी कराई है । इस चुनाव में जीत कर कौनसा भाई विधायक बनेगा जो अब तक मांडलगढ़ के इतिहास में कम समय का विधायक बनेगा ? और वह इन मैसे कौन होगा जो भाग्यशाली विधायक बनकर महान् कहलायेगा … यह तो आगे… राम ही जाने ?? 🤷‍♀ 🤷🏼‍♂🇮🇳 जयहिन्द्.