सारण:समाज सेवी के प्रयास से लोगों ने छठ पूजा में पटाका के जगह बैलून फोड़ा, समाज को प्रदूषण मुक्त पर्व मनाने का दिया संदेश

अमनौर
प्रदुषण मुक्त त्योहार बनाने के लिए छठ पूजा में लोगों को दिया गया संदेश. अमनौर पर्यटक स्थल बड़ा पोखरा के प्रांगण में समाजिक कार्यकर्ता डॉ. अनिल प्रसाद के तरफ से छठ पूजा में प्रदुषण मुक्त व बीना बम-फटका व आतिशबाजी के त्योहार मनाने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें लोगों से बैलून फोर कर त्योहार मनाने के प्रति लोगों के बीच संदेश दिया गया. ताकि फटाके से निकलने वाली जहरीली गैस के नुकसान से बचा जा सके. उक्त मौके पर अमनौर सीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार, देवकुमार कुशवाहा, शशिभूषण कुशवाहा, रमेश कुमार टिंकू, अखिलेश तिवारी, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, संदीप कुमार आदि लोग उपस्थित थे.




Recent Comments