मांझी। आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ के नेताओं ने माझी प्रखंड के विभिन्न स्कूलों का दौरा कर अपने प्रत्याशी डॉक्टर केदारनाथ पांडेय को जिताने की अपील की ।यह दौरा मांझी प्रखंड के उच्च विद्यालय जैतपुर माध्यमिक विद्यालय बरेजा उत्क्रमित विद्यालय सरयू पार मुबारकपुर मटियार ताजपुर आदि दर्जनों स्कूलों का दौरा किया गया ।वही शिक्षक नेताओं ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य अध्यक्ष डॉ केदार पांडे के पक्ष में वरीयता का मत देकर रिकॉर्ड मतों से जिताने की अपील की ।उक्त विद्यालयों में शिक्षकों को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता प्रकाश सिंह झुंझुनू ने कहा कि सभी शिक्षक अपने संघ के राज्य अध्यक्ष के साथ पूरी तरह से एकजुट हैं वे अपने संघ के नेता को पुनः विजेता बना कर संगठन का प्रवक्ता के रूप में विधान परिषद में भेजने के लिए संकल्पित हैं। ताकि हमारी लड़ाई और मजबूती के साथ लड़ी जा सके। इस दौरे में प्रकाश सिंह झुन्नू के साथ रईसुल एहरार खान डॉक्टर सत्येंद्र पांडेय कुमार आर्यन जलालपुर प्रखंड सचिव सुनील कुमार सुरेश यादव गोपाल राम आदि शिक्षक नेता मौजूद थे।