मढ़ौरा में
बाइक सवार आपराधियों ने दिनदहाड़े पचास हजार रुपया झपटामार कर हुये फरार
मढ़ौरा (सारण): स्थानीय शहर में दिन दहाड़े बाइक सवार आपराधियों ने दु:साहस का परिचय देते हुये भीड़ भाड़ वाले इलाके में डबरा नदी पुल के समीप रुपये का झोला झपट फरार हो गये.बताया जाता है की गुरुवार को एक व्यक्ति इलाहाबाद बैंक से पचास हजार रुपये की निकासी कर झोला में रुपया रख बाजार में जा रहा था की पल्सर बाइक सवार आपराधियों ने पिछा कर रुपये का झोला लेकर फरार हो गये.पीड़ित ने हल्ला किया तो लोगों ने पीछा किया, लेकिन अपराधी फरार हो गये.बाइक सवार अपराधी की संख्या पीड़ित ने दो बता रहा था.मालूम हो की पिछ्ले कुछ दिन पहले भी शहर के स्टेट बैंक के समीप महिला से इसी स्टाइल में रुपये से भरा पॉलीथीन झपट फरार हो गये थे.फिर दुबारा बरादात से लोगों में भय पनप रहा है.इस सम्बंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राम बालेश्वर राय ने बताया की पीड़ित चांदा गांव निवासी परमेश्वर रावत ने आवेदन दिया है.पचास हजार रूपये की छिनतई का मामला बताया है.पुलिस मामले की जांच में जुटी है.




Recent Comments