संग्रामपुर:-घर में घुस नाबालिग लड़की का हुआ अपहरण।मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर मतवाराम टोले की है।घटना की बावत अपहृता रेशमा(काल्पनिक नाम) की माँ शांति देवी ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर अपने ही गाँव के तीन लोंगो पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।आवेदन में बताया गया है कि छठ पूजा के खरना की रात छठ व्रत का प्रसाद बांटने के बहाने गाँव के संजय साह, सूरज साह, धनंजय साह व तीन अन्य लोग जो लाठी डंडे व बंदूक से लैस थे जबरन घर में घुसे और मेरी बारह वर्षिय पुत्री को उठाकर ले गए।मैंने शोर मचाया तब तक वे सभी लड़की को लेकर फरार हो गए।इस संबंध में थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।