सारण:मढ़ौरा में इप्टा प्लैटिनम जुबली वर्ष को समर्पित नुक्कड़ नाट्य महोत्सव सम्पन्न
#पी.पी. इंटर कॉलेज में आयोजीत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जे.एन.यू. के रिसर्च स्कालर जैनेंद्र दोस्त थे

मढौरा (सारण )
इप्टा प्लैटिनम जुबली वर्ष को समर्पित नुक्कड़ नाट्य महोत्सव में कई नुक्कड़ नाटकों एवं जनगीतो का गायन मढौरा इप्टा द्वारा किया गया । कार्यक्रम का आयोजन पी पी इंटर कालेज के प्रांगण में किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जे एन यू के रिसर्च स्कालर जैनेँद्र दोस्त रहे । जैनेँद्र ने आज के माहौल में इप्टा द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ सब से सस्ता गोस्त की जम कर सराहना करते हुये कहा कि आज कि ज्वलंत समस्या है जिसे नाटक के माध्यम से दिखाया गया है । यह देश ना हिन्दुओ का है न मुस्लिमों का है । यह देश भारत भूमि के सभी नागरिकों का है । हमारे समाज में आपसी प्रेम और भाई चारा होनी चाहिये । विद्यार्थियों को सम्बोधित कर कहा कि आप को कूप मन्डुकता से निकलना चाहिये ।देश दुनिया से सरोकार रखना होगा । पढाई लड़ाई साथ साथ करना होगा । इप्टा के कलाकारों में सूरज कु सिंह ,धन सेठ कु मनजीत ,अमित मुन्ना ,सिम्मि ,ज्योति ,मनीषा रूपा ,अमित की भूमिका को दर्शकों से सराहना मिली । संगीत जटाधारि प्र , भागीरथ और अनिता कुमारी का रहा । संचालन डा कर्ण सिंह और चित्रमणि ने किया । धन्यवाद ज्ञापन डा राजेंद्र प्र राय ने किया।




Recent Comments