रात्रि में दुकान का ताला तोड़ चोरी कर रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा


मढ़ौरा(सारण)। बीती रात थाना क्षेत्र के सलिमापुर गांव में एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी कर रहे चोर को ग्रामीणों ने दुकान में घेरकर पकड़ लिया।वहीं दो चोर ग्रामीणों की आहट सुनाई देने पर दौड़ कर भाग गए।हालांकि ग्रामीणों ने उसे भी कुछ दूर तक खदेड़ा, लेकिन चोर अंधेरे और जंगलों के आड़ में भागने में सफल रहे। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने रात्रि में ही गौरा ओपी पुलिस को दी।लेकिन पुलिस सुबह में घटना स्थल पर पहुंची तो ग्रामीणों ने बंद कमरे में रखे गए चोर को सुपुर्द कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार सलिमापुर गांव के शंभु सिंह के पुत्र अनमोल कुमार के गांव के ही चौक पर स्थित  इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के दुकान में चोरों ने ताला तोड़ा और घुस गए। इसकी आभास बगल के दुकान में सोए दुकानदार को हो गई।उन्होंने चालाकी से काम लेते हुए चुपके से गांव वालों को फोन कर इसकी जानकारी दी।जिसके बाद दर्जनों की संख्या में आये ग्रामीणों ने एक नवयुवक चोर को अंदर दबोच लिया जबकि दो चोर बाहर निकल कर भागने लगे। जिनका पीछा ग्रामीणों ने किया, लेकिन चोर अंधेरे और आसपास के घने जंगलों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।रात्रि में ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना गौरा ओपी पुलिस को दिया।लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस के नही पहुंचने पर पकड़ कर रखे चोर को स्थानीय भीड़ ने पिटाई कर एक कमरे में बंद कर दिया।शनिवार को गौरा ओपी की पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने चोर को सुपुर्द कर दिया।बता दें कि पूर्व में भी यहाँ पर दो-तीन दुकानों में चोरी की घटना घट चुकी थी।लेकिन पहली बार लोगों ने चोर को रंगेहाथ पकड़ा है।

मढ़ौरा बाजार में भी खाद बीज के  दुकान में चोरी :

मढ़ौरा नगर के पुरानी गोला में भी बीती रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।पीड़ित दुकानदार खाद-बीज के विक्रेता मुन्नालाल गुप्ता बताये जा रहे हैं।दुकान के प्रोपराइटर बिनोद कुमार ने बताया कि चोरों ने बीती रात दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे हजारों रुपये चुरा लिया है।वही बताया जा रहा है कि एक दिन पूर्व में मेनरोड पुरानी पोस्ट ऑफिस के पास एक मोबाइल दुकान में चोरों ने चोरी का प्रयास किया था।जिसमें काफी महंगे ताला काट चुके थे, केवल एक ताला कटाना बाकी रह गया।किसी कारणवश चोर गिरोह ने छोड़ भाग गए।जिससे एक बड़ी संपति चोरी होने से बच गई। लोगो ने बताया कि इस वर्ष ठंड बढ़ने के साथ ही मढ़ौरा बाजार और आसपास के क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटनाएं घट रही है।शिकायत के बाद भी पुलिस अभी तक इस पर अंकुश लगाने में विफल रही है।
-/-